फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राशन घोटाला- ‘लतीफ मियां के बैंक की गलत रिपोर्ट भेजने वालों पर भी हो कार्रवाई’

राशन घोटाला- ‘लतीफ मियां के बैंक की गलत रिपोर्ट भेजने वालों पर भी हो कार्रवाई’

Wed, 19 Jun 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
राशन घोटाला- ‘लतीफ मियां के बैंक की गलत रिपोर्ट भेजने वालों पर भी हो कार्रवाई’
बरेली। लतीफ मियां की मौत को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भाकियू (भानू) के नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लतीफ मियां की गलत बैंक रिपोर्ट भेजने वालों पर भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

शाही के लतीफ मियां राशनकार्ड बनवाने के लिए भटकते-भटकते दुनिया से चले गए। तहसील से लेकर डीएम और कमिश्नर तक शिकायतें कीं, लेकिन राशनकार्ड नहीं बन सका। उनकी मौत के बाद घमासान मचा तो तहसील और पूर्ति विभाग के अफसरों-कर्मचारियों की संवेदनहीनता सामने आई। इस मामले में भाकियू के नेताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। भाकियू का कहना है कि इस मामले को दबाने के लिए कर्मचारियों ने लतीफ मियां के बैंक खाते की गलत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। इसमें दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यह शिकायत की है, कि कस्बे में तमाम गरीब, विधवा और दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने को भटक रहे हैं। र्कई बार आवेदन पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। पब्लिक परेशान है और माफिया के गोदाम भरे जा रहे हैं। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच न हुई तो भाकियू डीएम दफ्तर के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह कठेरिया को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed