{"_id":"5d0940878ebc3e2cc2023f8e","slug":"15608874171518-bareilly-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम कानून का मखौल बनाने वाले दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम कानून का मखौल बनाने वाले दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम के आदेश पर मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से बालश्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें पटेल चौक, चौपुला रोड, एसबी इंटर कॉलेज रोड, पंजाबी मार्केट, कोतवाली के पास, जिला अस्पताल रोड, कुतुबखाना चौराहा, पुराना बस अड्डा, नॉवेल्टी चौराहा, नगर निगम के सामने और रामपुर गार्डन में दुकानों-रेस्त्रां का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर 21 बच्चे काम करते मिले।
उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि बच्चों से काम लेने वाले दुकान मालिकों को श्रम विभाग की ओर से बालक एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1968 के तहत नोटिस प्रेषित कर विधिक कार्रवाई की गई। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजीत कनौजिया, महीप सिंह, प्रियंका वर्मा, अंकित शर्मा, एंटी हयूमेन ट्रैफकिंग यूनिट से दृगपाल मौजूद रहे। उप श्रमायुक्त ने बताया कि अभियान 25 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने बालश्रम को रोकने में व्यापारियों और उद्यमियों से सहयोग करने को कहा है।