{"_id":"5d08f66a8ebc3e237901fd3f","slug":"15608684444-bareilly-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मिले ऑक्सीजन के सिलिंडर, हर जगह मिली गदंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली मिले ऑक्सीजन के सिलिंडर, हर जगह मिली गदंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने मंगलवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विकास खंड कार्यालय अंबियापुर का औचक निरीक्षण किया। दोनों ही जगह गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कार्यालयों में मिली अव्यवस्था को लेकर उन्होंने कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में जाकर एक सरकारी तालाब भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ निशा अनंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं। स्टॉक रूम में जाकर रजिस्टर चेक किए। यहां मिली गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। इसी क्रम में एक्स-रे कक्ष पहुंचीं। जहां मौजूद सहायक गुलशन कुमार से डिजिटल मशीन के संबंध में जानकारी ली। पुरुष वार्ड में गंदगी मिली। इसके बाद सीडीओ ने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। यहां मिली गंदगी पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उसके बाद सीएचसी के बराबर में महिलाओं के लिए बने 30 शैय्या वाले मैटरनिटी वार्ड में पहुंचीं। नवजात शिशुओं को दी जाने वाली ऑक्सीजन के सिलिंडर खाली मिलने कार्रवाई के लिए सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिए। मुख्य गेट के पास बने इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां मिली अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। संविदा स्टाफ नर्स आकांक्षा शर्मा से मुलाकात की। साथ ही सीएमओ को तत्काल उनका रिलीविंग लेटर निरस्त कर कार्य पर लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने विकास खंड अंबियापुर कार्यालय का निरीक्षण किया। विकास की योजनाओं के संबंध में बीडीओ अभय प्रताप सिंह से विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद नाई पिंडरी जाकर तालाब का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को भी सुना।