{"_id":"5d0800c68ebc3e50954c1f18","slug":"156080556111-bareilly-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पोर्टेबल शॉप प्रकरण में पार्षद विनोद सैनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर 1 जून से प्रदर्शन कर रहे पार्षदों पर तीन एफआईआर ठोकने के बाद प्रशासन ने सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को उनके दफ्तर में बैठा दिया। नगर आयुक्त के खिलाफ चल रही ‘जंग’ में संगठन की मदद न मिलने की वजह से हुई हार से गुस्साए 39 पार्षदों ने सामूहिक रूप से मेयर उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
1 जून से नगर निगम में धरना-प्रदर्शन कर रहे भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त को कार्यालय में न बैठने देने का एलान कर रखा था। दो दिन पहले उन्होंने धारा 144 को नजरंदाज कर नगर आयुक्त का पुतला जूते से पीटने के बाद जलाया तो प्रशासन सख्त हो गया। शनिवार और रविवार को भाजपा के पार्षदों पर सिटी मजिस्ट्रेट, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज और नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक की ओर से तीन एफआईआर दर्ज कराई गईं।
सोमवार को सुबह से ही नगर निगम परिसर में भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे नगर आयुक्त को उनके कार्यालय में बैठाया गया। इसके बाद शासन और संगठन से कोई सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए 39 पार्षदों ने भाजपा कार्यालय पर मेयर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को संबोधित अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।