{"_id":"5d07ffdd8ebc3e3d4a7f31ae","slug":"156080532816-bareilly-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में पंजीकरण प्रक्रिया थमी, परास्नातक की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में पंजीकरण प्रक्रिया थमी, परास्नातक की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार रात 12 बजे थम गई। पंजीकरण के दौरान फीस न जमा करने वाले अभ्यर्थी शुक्रवार रात तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। वहीं, परास्नातक में एमए और एमकॉम प्रथम वर्ष में पंजीकरण की तिथि 20 से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक कक्षाओं (एमएससी को छोड़कर) के प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए आठ अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। चार बार बढ़ोतरी के बाद इनमें ऑनलाइन पंजीकरण कराने की बृहस्पतिवार 20 जून अंतिम तिथि थी। शाम छह बजे तक स्नातक कक्षाओं के लिए 1,53,919 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 1,45,024 ने फीस जमा की है। विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन में पंजीकरण की प्रक्रिया अब बंद कर दी है। ग्रेजुएशन में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी शुक्रवार 21 जून तक पंजीकरण फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद 22 जून तक पंजीकरण फार्म का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा होगा। 25 जून तक महाविद्यालय इस फार्म को ऑनलाइन करके 29 जून तक मेरिट लिस्ट जारी करेंगे और 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 500 महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम में 1,15,472 सीटें हैं।
नहीं आए तमाम रिजल्ट तो पीजी की बढ़ी तारीख
वहीं, परास्नातक में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष के लिए अब तक सिर्फ 31,252 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए हैं और 28,764 ने फीस जमा की है। तमाम विश्वविद्यालय का अब तक रिजल्ट घोषित न होने के कारण यह आंकड़ा काफी कम है। इसके चलते विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय ने पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 20 से बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इसके बाद एक जुलाई तक डिग्री कॉलेज में पंजीकरण का प्रिंटआउट जमा होगा और तीन जुलाई तक डिग्री कॉलेज उसे वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। पांच जुलाई तक मेरिट जारी कर 15 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी होगी।