फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निजी चिकित्सक हड़ताल पर, इलाज को भड़के मरीज

निजी चिकित्सक हड़ताल पर, इलाज को भड़के मरीज

Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सक हड़ताल पर, इलाज को भड़के मरीज
शाहजहांपुर। पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को निजी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए। इस दौरान नर्सिंग होम, ओपीडी, क्लीनिक, पैथालॉजी, ब्लड बैंक बंद रहे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रखीं। हड़ताल के चलते इलाज के लिए मरीज भड़कते नजर आए। इसका दबाव सरकारी अस्पतालों में साफ दिखाई पड़ा। यहां मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई। वहीं प्रदेश चिकित्सा संघ ने भी जिला चिकित्सालय में काले फीते बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा संघ के केंद्रीय आह्वान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े सभी चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल बंद रखे। जिले के लगभग सभी चिकित्सक बरेली मार्ग स्थित आईएमए भवन में एकत्र हुए। हालांकि जनहित में इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखीं। सभा में पश्चिम बंगाल की घटना पर रोष जताया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. परविंदर सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी चिकित्सकों पर होने वाले हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

सचिव डॉ. विकास टंडन ने कहा कि हड़ताल से आमजन को परेशानी जरूर होगी, लेकिन उन्हें भी हमारी विवशता को समझना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. यूडी कपूर, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. बृजेंद्र सक्सेना, डॉ. रमाकांत, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. अनुज गोयल, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, आदि ने भी तीखी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed