फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर भर की पैथालॉजी पर छापे, दो लैब-एक ऑपरेशन थिएटर सील

शहर भर की पैथालॉजी पर छापे, दो लैब-एक ऑपरेशन थिएटर सील

Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
शहर भर की पैथालॉजी पर छापे, दो लैब-एक ऑपरेशन थिएटर सील
पूरनपुर। डीएम के निर्देश पर प्रशासन और सीएमओ की टीम ने शहर भर की पैथालॉजी लैब पर छापे मारे। अनियमितता मिलने पर दो लैब सील कर दी गईं। बीएएमएस डिग्री होने के कारण डॉ. दिनेश गुप्ता के नर्सिंग होम में चल रहे ऑपरेशन थियेटर पर भी ताला जड़ दिया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने एसडीएम के साथ नगर में अभियान चलाकर पैथालॉजी की जांच की।
विज्ञापन

शिकायत पर डीएम ने सोमवार को एसडीएम को मैग्ना डैग्नोरिटक्ल लैब की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने सीएचसी के एक चिकित्सक को साथ लेकर लैब पर छापा मारा। छापे मेें एसडीएम को पैथालॉजिस्ट नहीं मिला। लैब का रिन्यूवल होना भी नहीं पाया। बायो मेडिकल वेस्ट का पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ सीमा अग्रवाल ने एसडीएम चंद्रभानु सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय बहादुर, डॉ. अश्वनी कुमार के साथ लेकर नगर की लैबों पर छापेमारी की, लेकिन अधिकांश लैब संचालक अपनी लैब बंद कर खिसक लिए। टीम ने डॉ. दिनेश गुप्ता के अस्पताल में छापा मारा। यहां ओटी और लैब को सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि डॉ. दिनेश के पास बीएएमएस की डिग्री है। बीएएमएस डिग्री होल्डर लैब और ओटी नहीं संचालित कर सकता। डॉ. दिनेश को नोटिस जारी किया जाएगा। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी। छापेमार कार्रवाई से लैब संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम से नोकझोंक, टीम को शामिल डॉक्टर ने की पैथालॉजी की पैरवी
एसडीएम ने लैब को सील कराना शुरू कर दिया। इस पर टीम में शामिल डॉक्टर ही एसडीएम को उनके अधिकार की जानकारी देने लगा। एसडीएम की नाराजगी पर चिकित्सक नोकझोंक करने लगा। एसडीएम की कड़ी नाराजगी पर चिकित्सक शांत हुआ। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि टीम में शामिल चिकित्सक ही लैब संचालक की पैरवी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed