{"_id":"5d06a0f58ebc3e4315133a7c","slug":"156071549615-bareilly-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में खुलेंगे मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में खुलेंगे मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल के प्रमुख जिलों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जल्द खुलेंगे। बरेली में इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया और संजय डे पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं। इन अधिकरणों में क्लेम संबंधी मामले निस्तारित होंगे।
अभी तक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण न्यायालय में सुने जाते थे, लेकिन वादों की अधिकता और कोर्ट तय नहीं होने से लंबे समय तक वादकार दौड़ते थे। इसलिए दावा प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के लिए बरेली समेत कई जिलों में अधिकरणों की स्थापना शुरू हो गई है। शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत में भी स्थान चयन हो गया है। बरेली में जल्द अधिकरण (ट्रिब्यूनल) काम करने लगेगा। इस अधिकरण में जिला जज अमरोहा संजय डे तैनात किए गए हैं। बरेली में जिला न्यायालय के सामने एक निजी भवन में अधिकरण काम करेगा।
एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि अधिकरण खुलने से मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तेजी से तय होंगे। इन अधिकरणों से वादकार को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से यह ट्रिब्यूनल स्थापित किए जा रहे हैं। इनके शुरू होने पर वादकारों को कोर्ट में नहीं जाना होगा।