{"_id":"5d06a0f18ebc3e4d6568988f","slug":"156071549314-bareilly-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस रद्द हुई तो बस से वापस हुए बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस रद्द हुई तो बस से वापस हुए बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस हरदोई से टर्मिनेट होने के कारण 40 बराती मुसीबत में फंस गए। बाद में दूल्हे समेत सभी बराती रिजर्वेशन रद्द कराकर किसी तरह लखनऊ होते हुए वाराणसी गए। बरातियों ने आधी बोगी रिजर्व कराई थी।
शनिवार को वाराणसी से संजीव मिश्रा के परिवार की बरात उत्तराखंड के उधमसिंह नगर आई थी। रविवार को बरात बरेली वाराणसी एक्सप्रेस से लौटना थी। सुबह जल्दी-जल्दी विदा कराकर दिन में एक बजे दूल्हा और 40 बराती जंक्शन पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि ज्यादा लेट होने से ट्रेन बरेली न आकर हरदोई से ही वापस जाएगी। यह सुनकर बराती परेशान हो उठे। कोशिश करने पर भी उन्हें अन्य ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिला। इसके बाद बरातियों ने हरदोई स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का निर्णय किया पर वहां के लिए बस नहीं मिली। ऐसे में बराती रिजर्वेशन रद्द कराकर सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचे, लेकिन वहां से वाराणसी के लिए सीधे बस नहीं जाने की जानकारी मिली। इसके बाद सभी बराती किसी तरह दो बसों से लखनऊ पहुंचे। वहां से बस बदलकर वाराणसी पहुंचे। ब्यूरो