फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम में जंग, बाजार के रास्ते हो रहे तंग

नगर निगम में जंग, बाजार के रास्ते हो रहे तंग

Wed, 12 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में जंग, बाजार के रास्ते हो रहे तंग
बरेली। तनातनी के कारण नगर निगम प्रशासन का ध्यान बाजारों में किए जा रहे अतिक्रमण से हट गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उदासीन हैं। ऐसे में शहर के बाजारों और प्रमुख रास्तों पर स्थिति खराब है। श्यामगंज, कुतुबखाना और शाहदाना रोड पर दुकानों का आधा सामान सड़क पर लगा है। दिन भर व्यापारियों के लोडर और ठेलियां सामान ढोते हैं। पार्किंग भी सड़क पर बना ली गई हैं। इसलिए बेवजह जाम लग रहा है। मंगलवार दोपहर अमर उजाला टीम ने बाजारों का सूरतेहाल देखा।
विज्ञापन


कुतुबखाना से आलमगिरीगंज रोड : दोपहर 01:30 बजे
कुतुबखाना से आलमगिरी गंज की ओर फूलों की दुकानों से आगे व्यापारियों का सामान बाहरी हिस्से में सजा था। यहां कई जगह लोडर और ठेलियां खड़े थे। इनसे व्यापारियों का माल उतारकर दुकानों में रखा जा रहा था। यहां तैनात होमगार्डों का ध्यान इस ओर नहीं था।
विज्ञापन


श्यामगंज मंडी रोड : दोपहर 01:40 बजे
यहां सबसे बुरा हाल था। बाजार में दोनों तरफ व्यापारियों के दाल और अनाज के कट्टे दुकानों के बाहर रखे थे। बीच के हिस्से को बाइकों, ठेलियों और चाट के ठेलों ने पैक करके डिवाइडर जैसा बना रखा था। यहां कारों के कारण स्थिति काफी खराब थी। इससे आम राहगीरों और यहां खरीदारी करने आए लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामगंज से शाहदाना रोड : दोपहर 01:50 बजे
ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल रही थी पर रास्ते में रास्ता खोजना पड़ रहा था। यहां भी पिलर के नीचे के हिस्से को कब्जा लिया गया था। व्यापारियों ने दुकानों के आगे भारी-भरकम बोरे, अन्य सामान लगा रखा था। ठेलियां माल उतार रहीं थीं। कहीं फूलों की दुकान लगी थी तो कहीं कोई फड़ बिछाकर बैठ गया था।

आधी अधूरी नो एंट्री लागू, होमगार्डों से उलझते हैं कार सवार
- एसपी ट्रैफिक ने अपने वादे के मुताबिक दिन के वक्त कोतवाली के सामने से कुतुबखाना की ओर कार और अनावश्यक टेंपो, ई रिक्शा की एंट्री बंद तो कराई पर इसका असर आधा-अधूरा ही दिख रहा है। कोतवाली के सामने मंगलवार दोपहर दो होमगार्ड की ड्यूटी ऐसे ही वाहनों को रोकने की थी। वे इसके लिए प्रयास भी कर रहे थे पर कार सवार कोई न कोई बहाना करके या उन्हें हड़काकर निकले जा रहे थे। कोई अपना घर तो कोई अपनी दुकान बाजार की तरफ बता रहा था। कुछ ई रिक्शा भी रोके गए पर स्थिति खराब ही दिखी। यहां तेजतर्रार ट्रैफिक स्टाफ की जरूरत महसूस की जा रही थी।

इस चौराहे को भी सुधार दो एसपी ट्रैफिक सर
शाहदाना चौराहा पर टेंपो और ई रिक्शा वालों की दबंगई कम नहीं हो रही है। ट्रैफिक पुलिस के लगातार अभियान के बाद भी यहां रत्ती भर असर नहीं पड़ा है। मंगलवार दोपहर भी कई टेंपो चालक चौराहा घेरे हुए थे। जोगीनवादा साइड में जाने वाला रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत आ रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी यहां नहीं लगेगी तब तक सुधार की गुंजाइश कम ही है। इसके लिए एसपी ट्रैफिक को व्यवस्था करनी चाहिए।


ट्रैफिक पुलिस ने बाजार में अनाधिकृत रूप से चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। विशेष परिस्थिति में ही वाहन को आगे निकाला जाता है। कामर्शियल वाहन बाजार में पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई होती है। नगर निगम और प्रशासन का सहयोग मिले तो पुलिस दुकानों के बाहर का अतिक्रमण भी हटवा देगी।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed