{"_id":"5d000afabdec22076c4eeecd","slug":"15602838895-bareilly-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्री उबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्री उबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में सही हुआ एसी तो घुस आए साधारण टिकट लिए यात्री
विज्ञापन
रेलमंत्री को किया ट्यूट तो हापुड़ में जीआरपी ने खाली कराया कोच
बरेली। टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का एसी खराब होने से यात्रियों को कोच में बैठना मुश्किल हो गया। उन्होंने इज्जतनगर स्टेशन और जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मुरादाबाद स्टेशन पर स्टाफ ने एसी ठीक किया, लेकिन कोच में साधारण टिकट के यात्री घुस आए। वहां जीआरपी ने नहीं सुनी तो एक यात्री ने रेलवे मंत्री को ट्यूट किया, जिसके बाद हापुड़ में जीआरपी ने कोच खाली कराया।टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस टनकपुर से सुबह 9.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इज्जतनगर स्टेशन से गुर्जर समाज के नेता निर्भय गुर्जर एसी कोच बी-वन में सवार हुए। कोच में चढ़ने पर यात्रियों ने बताया कि पीलीभीत से ही कूलिंग सिस्टम खराब है। निर्भय ने इज्जतनगर के स्टेशन मास्टर को बताया, लेकिन उन्होंने स्टाफ न होने की बात कही। जंक्शन पर भी स्टाफ ने नहीं सुनी। भीषण गर्मी में एसी कोच में यात्री उबल गए। चंदौसी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने मुरादाबाद स्टाफ को एसी के खराब होने की सूचना दी। मुरादाबाद में एसी तो ठीक हो गया, लेकिन साधारण टिकट लिए कई यात्रियों ने बर्थ पर कब्जा कर लिया। रिजर्व यात्रियों ने आपत्ति की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए। निर्भय गूजर ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री को ट्यूट किया। हापुड़ स्टेशन पर जीआरपी ने साधारण यात्रियों से कोच खाली कराया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन