{"_id":"5cfec568bdec220766497762","slug":"15602005444-bareilly-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवात्मा के भगवान से मिलन के मार्ग बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवात्मा के भगवान से मिलन के मार्ग बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। माधवबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में चल रही रसमयी श्रीमद् भक्तमाल कथा के तीसरे दिन वृंदावन धाम से आए बाबा चित्र विचित्र ने जीवात्मा के भगवान से मिलन के मार्ग बताए। कहा, भक्तमाल की कथा श्रवण और अनुसरण करने से जीवात्मा को भगवत प्राप्ति होती है। यह कथा ग्रंथ साधु संतों की सेवा करने, श्री हरि के चरणों में अनुराग बनाए रखने की जानकारी देता है।
बताया कि यह ग्रंथ बिना किसी भेद के राजा, फकीर और भक्त के बीच फर्क बताता है। ताकि लोग ठाकुर जी की महिमा को जान समझ सकें। उन्होंने बताया कि बिना संतों के सानिध्य के भगवान का पूजन तो कर सकते हैं किंतु उसमें जाने अनजाने अपराध हो सकता है। इन अपराधों से बचने के लिए संतों का सानिध्य जरूरी है। कार्यक्रम में अनिल अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, जगदीश भाटिया, राकेश ठाकुर, अनिल शर्मा, हरीश खन्ना, इंद्र कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो