फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘भूत’ के खौफ से सहमी कैडेट्स, रात भर हुई निगरानी

‘भूत’ के खौफ से सहमी कैडेट्स, रात भर हुई निगरानी

Tue, 11 Jun 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
‘भूत’ के खौफ से सहमी कैडेट्स, रात भर हुई निगरानी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में लगे एनसीसी कैंप में कैडेट्स के बीच रातभर ‘भूत’ को लेकर अफरातफरी मची रही। तमाम कैडेट्स टोली बनाकर रात भर हॉस्टल में निगरानी करती रहीं। वहीं, भगदड़ के दौरान कुछ कैडेट्स के घायल होने की बात भी सामने आई है, लेकिन अधिकारी मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एनसीसी का कैंप चल रहा है। कई जिलों से आईं 600 लड़कियां इस कैंप में प्रतिभाग कर रही हैं। उन्हें विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर स्थित नवीन छात्रावास में ठहराया गया है। साथ ही छात्रों से परिसर खाली करा लिया गया है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक भूत-चुड़ैल का शोर मच गया। इसके बाद छात्राओं में भगदड़ मच गई। घबराकर लड़कियां भागीं तो आपस में उलझकर गिरीं और चोटिल भी हो गईं। बताया जाता है कि कई लड़कियों के चोट लगी है, जो सोमवार कैंप में पट्टी बांधे घूमती नजर आईं। मगर अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर अभिभावक भी कैंप में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। तमाम अभिभावक फोन पर उनके संपर्क में हैं तो कई अभिभावक सोमवार को नवीन छात्रावास भी पहुंचे। कैंप के अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझाकर उन्हें संतुष्ट किया। बताया जाता है कि रविवार रात की घटना के बाद दहशत में आई छात्राएं पूरी रात डंडे लेकर और टोली बनाकर कैंप में गश्त करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed