फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेटेलाइट फ्लाईओवर- सेटेलाइट पर एक साइड का ट्रैफिक बंद होगा

सेटेलाइट फ्लाईओवर- सेटेलाइट पर एक साइड का ट्रैफिक बंद होगा

Tue, 11 Jun 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट फ्लाईओवर- सेटेलाइट पर एक साइड का ट्रैफिक बंद होगा
बरेली। सेतु निगम ने चौपुला चौराहे की तरह सेटेलाइट चौराहे के पास भी रोड के एक साइड पर ट्रैफिक बंद करके फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग की है। इसके लिए सड़क के एक साइड की मिट्टी खोदकर उसका पटान दोबारा कराया जा रहा है, ताकि उस पर से भी वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके।
विज्ञापन

सेटलाइट पर इसाइयों की पुलिया के बाद चौराहे के दूसरी ओर कैंट की तरफ पुल का काम चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों को दिक्कत ये आ रही है कि सड़क पर यातायात होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए यह योजना तैयार की गई है कि चौपुला की तरफ सड़क पर सीमेंट के डिवाइडर लगाकर एक तरफ की सड़क बंद कर दी जाए। चूंकि यहां रोड कम चौड़ा है। इसलिए रोड को बंद करने से पहले उसकी एक साइड के किनारे पड़ी उबड़ खाबड़ मिट्टी को दोबारा खोदकर उसका सही से पटान किया जा रहा है। दिक्कत यह भी है कि यहां पास में रोडवेज का बस स्टेशन भी बना है। इस रोड से होकर हर दिन सैकड़ों बसें लखनऊ की तरफ से आती जाती है। रोड साइड मिट्टी सही नहीं की गई तो हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


चौपुला पर पुलिस लाइन की तरफ काम शुरू करने की तैयारी
चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर के लिए अयूब खां चौराहे की तरफ पिलर के लिए फाउंडेशन बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब पुलिस लाइन की ओर पुल का काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसलिए सेतु निगम ने मशीनों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लाइन की ओर रोड की एक साइड में काम चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed