फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौपुला चौराहे पर लगा जाम, भीषण गर्मी में तपते रहे लोग

चौपुला चौराहे पर लगा जाम, भीषण गर्मी में तपते रहे लोग

Tue, 11 Jun 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
चौपुला चौराहे पर लगा जाम, भीषण गर्मी में तपते रहे लोग
बरेली। पुलिस लाइन साइड में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से चौपुला चौराहा प्रभावित हो गया है। सोमवार की वजह से भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा थी। चौराहे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक बना रहा। चौराहे से जुड़े सभी रास्ते कभी खुलते तो कभी बंद होते रहे। ट्रैफिक पुलिस की मशक्कत के बाद भी जाम पूरी तरह नहीं खुल सका।
विज्ञापन

चौपुला चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां जरा सी अव्यवस्था भयंकर जाम में बदल जाती है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सेतु निगम के ओवरब्रिज विस्तार की वजह से अब पुलिस लाइन रोड की ओर निर्माण शुरू होना है। उसके लिए जेसीबी व अन्य मशीनों को इस दिशा में रखवाना शुरू हो गया है। चौराहे से पुलिस लाइन दिशा पर बैरियर लगाकर सेतु निगम ने वाहनों का आवागमन रुकवाया तो खासी समस्या हो गई। सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान चौराहे पर हर दिशा में जाम लग गया। दोपहर में तो ओवरब्रिज के ऊपर भी भयंकर जाम था। वाहन काफी देर रुकते और फिर रेंगते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के जवान और होमगार्ड बेबस नजर आए। बाद में चौकी चौराहा रोड पर यातायात पूरी तरह खोलने से ही स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि शाम के बाद इसे फिर से बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


चौपुला से अयूब खां को खोला ट्रैफिक
चौपुला चौराहे से अयूब खां रोड की एक साइड ओवरब्रिज के अंडरग्राउंड पिलर बनाने की वजह से बंद थी। केवल एक ही साइड में आवागमन चालू था। अब इस व्यवस्था में बदलाव हुआ है। पिलर बनने के बाद सोमवार को दोनों साइड का रोड खोल दिया गया। इधर रखी सारी मशीनें और जेसीबी चौकी चौराहा रोड की दिशा में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लगे चौपुला पर लगे जाम की वजह सेतु निगम के कार्यस्थल में बदलाव होना रही। मालगोदाम रोड पर रेक उतारने की वजह से भी बड़े वाहनों की अधिकता रही। समस्या से निपटने को वाहनों का जरूरत के हिसाब से डायवर्ट किया गया।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक

आज होगी घोषणा, 15 से उठाएंगे बाइक
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के बाजारों में टेंपो व ई रिक्शा की आवाजाही सीमित कर दी गई है। अब रोड पर बेतरतीब खड़ी बाइकें भी 15 जून से उठाई जाएंगी। इसके लिए मंगलवार शाम ट्रैफिक पुलिस की एक टीम सड़कों पर निकलकर लाउडस्पीकर से घोषणा करेगी कि लोग अपनी बाइक सड़कों पर या बाजारों में खड़ी न करें। दुकानदारों से भी अपेक्षा की जाएगी कि वे अपना सामान सड़कों पर रखने की बजाय दुकानों के आगे अपने ग्राहकों की बाइक खड़ी करने को जगह छोड़ें।


इन जगहों पर भी रहा जाम
श्यामगंज चौराहे पर वाहनों की अधिकता से सुबह से जाम का हाल था। अमर उजाला टीम का कैमरा देख ट्रैफिक सिपाही ने सड़क पर आड़े तिरछे खड़े टेंपो हटाने शुरू कर दिए। इसके बाद यही टेंपो विकास भवन की दिशा में ओवरब्रिज के नीचे से जाने वाली साइड लेन पर जाकर खड़े हो गए। अयूब खां चौक से सिकलापुर जाने वाली रोड पूरी तरह जाम थी। यहां नगर निगम की दुकानों के व्यापारियों ने अपना आधे से ज्यादा सामान दुकानों के बाहर सजा रखा है। इसकी वजह से रोड पर जगह ही नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed