फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   असमंजस खत्म, कैंट में लाटरी से निर्धारित होगी महिला सीट

असमंजस खत्म, कैंट में लाटरी से निर्धारित होगी महिला सीट

Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
असमंजस खत्म, कैंट में लाटरी से निर्धारित होगी महिला सीट
बरेली। पिछले करीब माह भर से कैंट में महिला सीट निर्धारण प्रक्रिया पर बोर्ड सदस्य और अधिकारियों के बीच चल रही तनातनी और असमंजस की स्थिति पर सोमवार को विराम लग गया। बताया जा रहा है कि अब लाटरी के जरिए महिला सीट का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यालय अधीक्षक पारसनाथ ने बोर्ड सदस्यों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि कैंट एक्ट 2007 के तहत पहली बार महिला के लिए वार्ड का आरक्षण करते समय एससी या एसटी जनजाति के वार्ड को छोड़कर अन्य सभी वार्डों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। वहीं जो वार्ड पहले निर्वाचन में आरक्षित किए गए थे, वे लाटरी में शामिल नहीं किए जाएंगे। लाटरी निकालने का स्थान, तारीख और समय अध्यक्ष तय करेंगे, जिसका सार्वजनिक नोटिस निर्धारित तिथि से सात दिन पहले जारी होगा, जो नियम भी है।
विज्ञापन


एक्ट भी मानने को तैयार नहीं सदस्य
महिला सीट निर्धारण के प्रकरण पर पहले अधिकारियों पर कैंट एक्ट के उल्लंघन और मनमानी का आरोप लगा रहे सदस्य कैंट एक्ट को भी मानने को तैयार नहीं हैं। सदस्य वेद प्रकाश तनेजा के मुताबिक चक्रानुक्रम के तहत चार वार्डों में लाटरी निकालने पर पूर्व में महिला सीट बने वार्ड फिर महिला वार्ड बन सकते हैं, जिसे तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने पूर्व के दो चुनाव में महिला सीट रहे वार्ड को बाहर कर शेष बचे दो वार्डों को स्वत: महिला सीट घोषित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed