{"_id":"5cfeb7a4bdec22076402a6c6","slug":"15601970209-bareilly-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छुट्टी से लौटेंगे नगर आयुक्त, पार्षद अड़े- कार्यालय में नहीं बैठने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छुट्टी से लौटेंगे नगर आयुक्त, पार्षद अड़े- कार्यालय में नहीं बैठने देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में पार्षदों के धरने के दसवें दिन व्हिप जारी होने के बाद भी कई भाजपा पार्षद नदारद रहे। नगर आयुक्त अवकाश पर हैं और धरना प्रदर्शन के चलते प्रभारी नगर आयुक्त भी निगम नहीं पहुंचे। इस कारण अव्यवस्था का माहौल है। रोजाना शिकायतें लेकर पहुंच रहे लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग इधर-उधर भटकते रहे। वहीं, मंगलवार को नगर आयुक्त की छुट्टी खत्म हो रही है और उनके नगर निगम पहुंचने पर विरोध तेज होने के आसार हैं। क्योंकि पार्षद साफ कह चुके हैं कि वे नगर आयुक्त को न तो कार्यालय में बैठने देंगे, न ही काम करने देंगे।
पार्षद विनोद सैनी पर रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर भाजपा के पार्षद एक जून से नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि पार्षद पर दर्ज रिपोर्ट को वापस कराया जाए, लेकिन नगर आयुक्त साफ कह चुके हैं कि ऐसा नहीं होगा। इसके चलते विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच नगर आयुक्त छुट्टी चले गए तो पार्षदों ने प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यालय प्रदर्शनकारियों के बीच घिरा होने और लाउडस्पीकर के चलते सोमवार को वह भी नगर निगम नहीं पहुंचे और क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। वहीं, व्हिप जारी होने के बावजूद भाजपा के तमाम पार्षद विरोध प्रदर्शन में नहीं पहुंचे। उपसभापति अतुल कपूर ने बताया कि मंगलवार को नगर आयुक्त के आने पर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। उन्हें कार्यालय में नहीं बैठने देंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान छंगामल मौर्य, शालिनी जौहरी, सतीश कातिब, अवनेश कुमार, अजय चौहान, चमन सक्सेना समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।
नगर आयुक्त की कॉल डायवर्ट
सोमवर को नगर आयुक्त की छुट्टियां खत्म हो गईं और मंगलवार को उन्हें ज्वाइन करना है। मगर हंगामे के चलते वह मंगलवार को ज्वाइन करेेंगे या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। उनका मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल सोमवार रात तक अपर नगर आयुक्त के नंबर पर डायवर्ट रहीं।