{"_id":"5cfeb7a1bdec22074d53dd65","slug":"15601970165-bareilly-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वीडियो कांफ्रेंसिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वीडियो कांफ्रेंसिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद हो’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विद्युत अभियंता सुरक्षा गारंटी, उत्पीड़न समेत अन्य मुद्दों को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलनरत रहे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर लंबित मांगे दोहराईं और विभागीय कामकाज के लिए अनुकूल वातावरण की मांगी की। वीडियो कांफ्रेंसिंग की आड़ में होने वाले उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
मंगलवार शाम प्रदर्शन सभा में क्षेत्रीय सचिव अभियंता संघ रंजीत चौधरी ने कहा कि इन दिनों पावर कारपोरेशन में अधिकारी तनाव भरे वातावरण में काम करने को मजबूर है। पिछले दिनों रामपुर में एई मीटर की पुलिस ने पिटाई कर दी। संबंधित पुलिस स्टाफ पर कार्रवाई तक नहीं हुई है। चेकिंग में लगा स्टाफ भी असुरक्षित होता जा रहा है। चोरी पाए जाने पर लोग अभद्रता करते हैं तो कभी झूठे आरोप लगाकर मामला भी दर्ज करा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते उपकेंद्रों पर काम कराना मुश्किल होता जा रहा है। जबकि उपभोक्ता और नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि चरित्र पंजिका में दोषपूर्ण प्रविष्टियों को तुरंत निरस्त किया जाए। इस मौके पर एलबी सिंह, गौरव शुक्ला, हरीओम, संदीप रावत, नकुल रावत आदि ने विचार रखे। ब्यूरो