फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब पहले साल से लैब में जाएंगे एमबीबीएस के छात्र

अब पहले साल से लैब में जाएंगे एमबीबीएस के छात्र

Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अब पहले साल से लैब में जाएंगे एमबीबीएस के छात्र
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस छात्रों के लिए एमसीआई ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब पहले साल से छात्र लैब एक्टिविटी में शामिल होंगे। छात्रों को पढ़ाई से पहले एक माह को फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की बैठक में एमसीआई से मिले दिशा निर्देशों को लागू करने के संबंध में स्टाफ मीटिंग हुई। स्टाफ बैठक में बायो केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ. देश दीपक ने निर्देशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अब तक एमबीबीएस छात्रों को तीसरे वर्ष में लैब और प्रयोगात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाता था। नए दिशा निर्देशों के तहत पहले वर्ष से ही छात्र प्रयोगात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे। पहले वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कक्षाएं शुरू होने से पहले एक माह का फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स के दौरान उनको ओपीडी में भी बैठाया जाएगा। अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी।छात्रों की झिझक खुले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। रोगियों से व्यवहार, पहली नजर में ही रोग संबंधी सटीक अनुमान आदि के बारे में बताया जाएगा। अब तक यह सभी काम तीसरे वर्ष में हुआ करते थे। बैठक में मेडिकल कॉलेज पीआरओ डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. किरन मलिक, डॉ. नीरा गोयल, डॉ. विशाल प्रकाश, डॉ. अंबुज यादव, डॉ. अदिति श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. विश्रू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed