{"_id":"5cf96b66bdec22070a1ab18b","slug":"155984982415-bareilly-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर सेफ्टी से जगाई सुरक्षा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर सेफ्टी से जगाई सुरक्षा की अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस का आयोजन आज यहां पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के संरक्षा विभाग ने किया। इस मौके पर रन फॉर सेफ्टी से सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम इज्जतनगर में सुबह मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। यह नैनीताल रोड, न्यू माडल कॉलोनी होते हुए स्टेडियम में ही समाप्त हुई। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ इज्जतनगर, नागरिक संरक्षा संगठन, मंडल क्रीड़ा संगठन, रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश सिंह ने सुरक्षित यातायात के बारे में बताया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रास्ट्रक्चर आशीष कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीएस नगन्याल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रॉसिंग पार करने के नियम समझाए, कार्रवाई भी की
दोहना स्टेशन के पास सिद्धिविनायक इंजीनियरिंग गेट पर स्थित रक्षित समपार फाटक पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मोटर वाहन अधिनियम में दिए गए प्रावधान की जानकारी दी गई। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने क्रॉसिग पार करने के नियम भी समझाए। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह ने भी विचार रखे। इधर, जंक्शन पर आरपीएफ ने पटरी पार करते 15 लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला।