{"_id":"5cf96b63bdec220748580510","slug":"155984982111-bareilly-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर इतना पैसा कहां से आया, जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पर इतना पैसा कहां से आया, जांच कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। पूर्व मंत्री और सपा नेता अताउर्रहमान ने अवैध खनन निकासी, जानवरों के कटान समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यहां के विधायक और उनके भतीजे अवैध खनन समेत सभी गैरकानूनी कारोबार करा रहे हैं। दो साल में चाचा भतीजे ने करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली है। सरकार विधायक के काले कारनामों और आय से अधिक संपत्ति की जांच कराए।
पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में अताउर्रहमान ने कहा कि दो साल में पहली बार अधिकारियों ने हिम्मत दिखाकर माननीय का खनन पकड़ा और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। अब अधिकारी थोड़ी और हिम्मत जुटाकर अज्ञात लोगों के नाम भी एफआईआर में खोल दें और पूरे खेल से पर्दाफाश कर दें। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है यहां के कबाड़खानों में धड़ल्ले से चोरी के वाहन लाकर काटे जा रहे हैं। पशुओं के अवैध कटान का धंधा भी किसी से छिपा नहीं है। पहली बार अधिकारियों ने कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई। कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि विधायक पर इतना पैसा कहां से आया, जो अचानक स्टोन क्रेशर सहित करोड़ों की कोठी खरीद ली। उन्होंने कहा यह जमीनें किन लोगों के नाम से खरीदी गईं है इसकी जांच होनी चाहिए। ब्यूरो