फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कलश यात्रा से शुरू हुई भागवत कथा

कलश यात्रा से शुरू हुई भागवत कथा

Sat, 08 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा से शुरू हुई भागवत कथा
बरेली। त्रिवटीनाथ मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा नंदी हाइट्स से शुरू होकर टिबरीनाथ कॉलोनी से होते हुए मंदिर के सत्संग भवन पर समाप्त हुई। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथाव्यास राधिका शरण महाराज ने श्रीमद्भावगत कथा का महात्म्य बताया। बताया कि जहां भागवत कथा होती है वहां प्रभु स्वयं विराजते हैं। इसलिए उन्होंने कथा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म से कथा स्थल पर ईश्वर का नाम जप को कहा। बताया कि भागवत मनुष्य को कुमार्ग से हटाकर सुमार्ग की तरफ ले जाती है। मनुष्य को अच्छे बुरे कर्मों का विभेद बताकर मोक्ष की ओर अग्रसर करती है। हालांकि, भक्ति के इस मार्ग में कई बार साधक को समस्या भी होती है लेकिन अडिग रहकर जो प्रभु नाम जपता है वहीं, मोक्षगामी होता है। आरती के साथ कथा का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रता चंद सेठ, ज्ञान सिंह जुनेजा रहे। इसके अलावा भावेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रूपेष अग्रवाल, मुनीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed