फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिव्यांग महिला की जमीन लिखाने के लिए ससुर को ले गए

दिव्यांग महिला की जमीन लिखाने के लिए ससुर को ले गए

Fri, 07 Jun 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग महिला की जमीन लिखाने के लिए ससुर को ले गए
बरेली। दस साल पहले पति की मौत के बाद किसी तरह घर में रहकर बच्चे को पालती रही दिव्यांग महिला अब मुसीबत में फंस गई है। महिला के ससुर को उनका सगा साला यानी उसका ममेरा ससुर जबरन घर से ले गया है। महिला को आशंका है कि उसका ममेरा ससुर अपने बहनोई से उसके हक की जमीन की रजिस्ट्री करा सकता है। एडीएम प्रशासन ने महिला की व्यथा सुनकर जमीन की रजिस्ट्री रुकवाने के आदेश रजिस्ट्रार और एसडीएम सदर को दिए हैं। ममेरे ससुर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

भुता थाना क्षेत्र के गांव खाईंखेड़ा की रहने वाली गीता देवी ने एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को बताया कि उसके पति नीरज कुमार की 2010 में मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा अनकेत पटेल है। ससुर पति की मौत के बाद लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है। अब ससुर का सगा साला यानी कि उसका ममेरा ससुर उसके हिस्से की छह बीघा जमीन हड़पना चाहता है। वह ससुर को कई दिन से जबरदस्ती ले गया है। उसे आशंका है कि उसका ससुर अपने साले यानी कि उसके ममेरे ससुर को उसके हिस्से की छह बीघे जमीन की रजिस्ट्री कर सकता है। एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने एसडीएम सदर से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed