फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संतोष जी मुबारक हो ... ‘ईद’

संतोष जी मुबारक हो ... ‘ईद’

Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
संतोष जी मुबारक हो ... ‘ईद’
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की करीबी नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर ने अखबारों में छपवाए विज्ञापन में केंद्रीय श्रम रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार को ईद की मुबारकबाद देकर राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी है। शहला पर भगवा रंग चढ़ता देख राजनीतिक दिग्गज भी चकित हैं। हाल ही में शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर संतोष गंगवार के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर की स्थानीय भाजपा नेताओं से राजनीतिक शत्रुता जगजाहिर है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह की करीबी समझी जाने वाली शहला ताहिर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और उनके परिवार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकती। सपा सरकार में वह उन पर एक ही दिन में 33 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान भी शहला और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी तकरार हुई थी। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी बेटी के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं पर तीखे हमले किए थे। मगर ईद के दिन पर शहला ने भगवा रंग में चुनाव चिन्ह कमल निशान समेत एक विज्ञापन अखबारों में छपवाकर सबको चौंका दिया। इसमें नगर पालिका नवाबगंज की ओर से मोदी की दोबारा बनी सरकार में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बने संतोष गंगवार का मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली आगमन पर अभिनंदन किया गया है, उन्हें ईद की बधाई भी दी गई है।
विज्ञापन

इस विज्ञापन की खास बात यह है कि उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय श्रम रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार और नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार के अलावा खुद उनकी अपनी बड़ी सी तस्वीर है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर की फोटो नहीं है। शहला ने अपने विज्ञापन में नवाबगंज भाजपा विधायक केसर सिंह को खास महत्व दिया है। भगवा रंग में प्रकाशित उनका यह विज्ञापन राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। प्रत्येक राजनीतिक दल के नेता शहला का अचानक बदलता रंग देखकर दंग हैं। यहां तक कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी शहला के इस तरह के विज्ञापन पर आश्चर्य जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैँ ईद के कार्यक्रम में व्यस्त हूं। विज्ञापन के संबंध में हमें इतना ही कहना है कि वह विज्ञापन नवाबगंज नगर पालिका की ओर से छपवाया गया है। यह संवैधानिक पद है। हां, विज्ञापन का रंग भगवा छपने में त्रुटि हो गई। - शहला ताहिर, चेयरमैन नवाबगंज नगर पालिका

शहला ताहिर का भाजपा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। नवाबगंज नगरपालिका में उन्होंने अपने कार्यकाल में करोड़ों के घोटाले किए हैं। उनकी जांच चल रही है। वह जांच से बचने के लिए इस तरह की हरकत कर रही हैं। - रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा

शहला ताहिर का विज्ञापन हमने भी देखा है। उसमें भाजपा का चुनाव निशान कमल भी छपा है। अभी हम बाहर हैं। बरेली लौटने पर इस संबंध में शहला ताहिर से बात करेंगे। इस विज्ञापन से यह नहीं कहा जा सकता कि वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। - मलखान सिंह, जिलाध्यक्ष प्रगतिशील सपा


संतोष गंगवार से शहला ताहिर की पहले भी नजदीकियां रही हैं। वह भाजपा में जा रही हैं या नहीं, यह तो वही जाने मगर वह हमेशा सत्ता के साथ रही हैं क्योंकि उनको अपने बचाव के लिए शेल्टर भी तो चाहिए। - भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री यूपी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed