{"_id":"5cf81a87bdec22070b274c05","slug":"155976358511-baheri-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। विधायक और इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के बीच हुई तकरार के दो दिन बाद अफसरों के निर्देश पर भाजपा नेता मोहन सिंह की तहरीर पर बुधवार को बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अवैध खनन, जान से मारने की नियत से फायर और गाली गलौज करने के आरोप में तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दो जून की रात उझानी के ठेकेदार संदीप गुप्ता के पार्टनर शंकर गुप्ता की ओर से बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें भाजपा नेता मोहन सिंह समेत पांच लोग नामजद और 15 अज्ञात हैं। रिपोर्ट में रंगदारी मांगने, मारपीट व तोड़फोड़ करने और मशीनें कब्जे में लेने का आरोप लगाया गया था। तीन मई को विधायक छत्रपाल के साथ भाजपा नेता मोहन सिंह अपनी ओर से रिपोर्ट लिखाने बहेड़ी थाने गए। इसको लेकर विधायक और इंस्पेक्टर के बीच तनातनी हो गई थी। उसी दिन यह मामला एडीजी तक पहुंच गया था। दो दिन बाद एसपीआरए के निर्देश पर भाजपा नेता मोहन सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि टियूला गांव में पंकज सिंह, संदीप गुप्ता, शंकर गुप्ता व पांच अन्य लोग नदी के अंदर मशीनों व पोकलेन द्वारा रेत निकाल रहे थे। मना करने पर इन लोगों ने मोहन सिंह को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर शंकर गुप्ता ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। मोहन सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना के दौरान गांव के सुरेंद्र सिंह व विजय पाल मौजूद थे। उन्होंने फिर भी विरोध किया और कहा उनकी सड़क तोड़ दी है। उनका जहां पट्टा है वहां खनन करें, लेकिन यहां जबरन खनन नहीं करने देंगे। इस पर ये लोग आग बबूला हो गए और जान से मारने की नियत से मोहन सिंह पर फिर हमलावर हो गये। रिपोर्ट में पंकज सिंह, शंकर गुप्ता, संदीप गुप्ता नामजद हैं।