फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लोकतंत्र सेनानियों ने किया केंद्रीय मंत्री को सम्मानित

लोकतंत्र सेनानियों ने किया केंद्रीय मंत्री को सम्मानित

Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों ने किया केंद्रीय मंत्री को सम्मानित
बरेली। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार को फिर से मंत्री बनाए जाने पर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने आपातकाल की यादों को सेनानियोें से साझा किया। साथ ही, संघर्ष के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी वजह से ही आज लोकतंत्र सशक्त हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने में सहयोग करने को कहा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने सभी प्रदेशों में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिलाने का प्रयास करने को कहा। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने संतोष गंगवार को कैबिनेट मंत्री न बनाने पर नाराजगी जताई। साथ ही, जिला जेल में शहीद हुए स्व. चेतराम लोधी के नाम का द्वार बनाने की मांग की। मुख्य वक्ता वीरेंद्र अटल ने केंद्र सरकार से आपातकाल पीड़ितों को सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने 26 जून को काला दिवस मनाकर तानाशाही सरकार के घटनाक्रम को युवा पीढ़ी को अवगत कराने की अपील की। यहां विनोद कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश वर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुमंत माहेश्वरी, अरुण कुमार, डॉ. ओपी गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed