{"_id":"5cf574a3bdec2206fc127e3d","slug":"155959004715-bareilly-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू सेहत के लिए ये तो लाभदायक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू सेहत के लिए ये तो लाभदायक है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सोमवार विश्व साइकिल दिवस का आयोजन साइकिल रैली निकाल कर किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डा. राजकुमार ने भी अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों, छात्रों तथा संस्थान के बाहर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने साइकिल चलाई।
ंइस मौके पर निदेशक डा. राजकुमार सिंह ने विश्व साइकिल दिवस पर सभी को बधाई देते हुए स्वस्थ्य जीवन के लिए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से हमारे शरीर को अन्य किसी व्यायाम की जरूरत नहीं होती। साथ ही इससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलती है। सभासद गुलशन आनंद ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल हम अपना स्वास्थ्य सही रख सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी साफ रखने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में लोग साइकिल चलाने को अपना रहे हैं, लेकिन अपने देश में यह बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कमियां हमारे आपके अपने अंदर हैं और उसे दूर करने के लिए हमें खुद प्रयास करना होगा। वरिष्ठ हड्डी रोड विशेषज्ञ डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि साइकिल दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। फिटनेश की शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर साइकिल बाबा के नाम से मशहूर संजीव जिंदल ने कहा कि कुदरत को देखने का सबसे अच्छा साधन साइकिल की सवारी है। उन्होंने कहा कि विदेशों में 75 प्रतिशत तक लोग साइकिल पर चलते हैं। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा डा. महेश चंद्र के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डा. एस. महमूद, डा. एसके मेंदीरत्ता, डा. अमर पाल, डा. संजय पांडे, डा. यशपाल, डा. बीपी सिंह आदि मौजूद रहेे।