{"_id":"5cf57475bdec2207801a7b08","slug":"155959000120-bareilly-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंडनायक सूर्यपुत्र शनि की उतारी महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंडनायक सूर्यपुत्र शनि की उतारी महाआरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनि जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर कमेटी की ओर से पूजन, हवन और प्रसाद वितरण समेत भंडारे का आयोजन कर शनि देव की महाआरती उतारी गई।
सुभाष नगर अवधपुरी स्थित श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की ओर से श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में शनि जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दंडनायक सूर्यपुत्र शनिदेव का सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसके बाद श्रीराम नाम संकीर्तन हुआ। शाम को यज्ञ और महाआरती के बाद भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हुआ।
दूसरी ओर कालीबाड़ी के फाल्तूनगंज स्थित शनि मंदिर परिसर में शनि दोष मुक्ति के लिए महायज्ञ हुआ, जिसमें मौजूद शनि भक्तों ने यज्ञ में आहुति दी, जिसके बाद 251 थाल सजाकर शनि देव की महाआरती उतारी गई। आखिर में सवा दो क्विंटल का प्रसाद बांटा गया। यहां रवि राजपूत, गौरत राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं सोमवती अमावस्या होने से देवी मंदिरों समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।