{"_id":"5cf41552bdec2207801a79f5","slug":"15595001114-bareilly-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीरे के टैंक में गिरने से कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीरे के टैंक में गिरने से कारोबारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली स्थित गल्ला मंडी में शीरे के टैंक में गिरने से कारोबारी की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला।
चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी राजकुमार गुप्ता (46) की केरूगंज गल्ला मंडी में आरके ट्रेडर्स नाम से दुकान है। यहां किराना के अलावा अन्य सामान की भी बिक्री होती है। रविवार शाम सात बजे राजेंद्र गुप्ता और उनके छोटे भाई सुरेंद्र गुप्ता दुकान पर बैठे थे। एक ग्राहक शीरा खरीदने दुकान पर आया। राजकुमार गुप्ता बाल्टी लेकर दुकान के अंदर बने शीरे के टैंक से शीरा भरने गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गए। करीब आठ फीट गहरे टैंक में वह डूबने लगे। चीखने पर सुरेंद्र पहुंचे और उन्होंने भी शोर मचाया तो मौके पर काफी लोग बचाने पहुंच गए लेकिन तब तक राजकुमार टैंक में पूरी तरह डूब चुके थे।
सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। जेसीबी से दुकान का कुछ हिस्सा ढहाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद राजकुमार का शव टैंक से निकाला गया।