फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिन में धूप ने झुलसाया, रात में उमस ने किया बेहाल

दिन में धूप ने झुलसाया, रात में उमस ने किया बेहाल

Mon, 03 Jun 2019 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप ने झुलसाया, रात में उमस ने किया बेहाल
शाहजहांपुर। दिन में धूप से बरस रहे अंगारे और रात में लगातार बढ़ रहे तापमान से गर्मी का सितम और भी बढ़ गया है। रविवार को सूर्योदय के कुछ देर बाद तक पुरवाई के झोंके राहत देते रहे, लेकिन बाद में उमस भरी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। इस कारण दोपहर से शाम तक शहर के कई व्यस्त बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार का दिन छुट्टी होने के बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

पिछले 72 घंटे में दिन में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री गिर चुका है, लेकिन इसी अवधि में रात में न्यूनतम तापमान मेें 5.4 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड वृद्धि हो चुकी है। दक्षिण पूर्व दिशा से चल रहीं तेज हवाएं अपने साथ बादल उड़ाकर लाईं तो आर्द्रता के साथ उमस भी बढ़ने लगी है। रविवार को सुबह आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकार्ड हुई, लेकिन गर्म हवा ने वातावरण की नमी सोखी तो शाम तक आर्द्रता घटकर 38 प्रतिशत रह गई। उमस भरी गर्मी का सामना करने से बचने को छुट्टी के अन्य दिनों की तुलना में रविवार को छुट्टी के दिन भी लोग बाजारों में कम नजर आए।
विज्ञापन

ग्राहकों से हर समय गुलजार रहने वाली मंडी मार्केेट की गलियों में इक्कादुक्का खरीदार ही नजर आए। यही हाल, भीड़भाड़ वाले सदर बाजार, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, बजरिया जलालनगर आदि बाजारों का रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात में न्यूनतम तापमान 28.4 रिकार्ड किया गया जो गर्मी के चालू मौसम में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि बैरोमीटर की रीडिंग में दस अंक की गिरावट से हवा की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन आंधी बारिश के फिलहाल कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिन में मौसम शुष्क रहने के कारण रात मेें गर्मी के साथ उमस बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed