{"_id":"5cf2e6abbdec220732264168","slug":"1559422681200000-bareilly-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी की टक्कर से बाइक पर जा रहे दरोगा-दीवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडी की टक्कर से बाइक पर जा रहे दरोगा-दीवान की मौत
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी में रामपुर की ओर से तेज रफ्तार ऑडी कार सवारों ने बाइक पर सवार थाने के दरोगा राजवीर सिंह और हेड कांस्टेबल रजनीश दिवाकर को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार में बरेली के बड़े कारोबारी कन्हैया गुलाटी का बेटा और उनका ड्राइवर था जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह हादसा शनिवार देर रात करीब दस बजे हुआ। थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर 50 वर्षीय राजवीर सिंह 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल रजनीश दिवाकर के साथ बरेली रोड पर ढाबे पर खाना खाने निकले थे। थाने से बमुश्किल 50 मीटर दूर कस्बे की सड़क से हाईवे पर चढ़ते ही रामपुर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी। उस पर सवार राजवीर सिंह और रजनीश दिवाकर भी अलग-अलग गिरे। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। कार भी आगे जाकर रुक गई। सीओ मीरगंज आलोक अग्रहरि ने बताया कि गोपाल गुलाटी और ड्राइवर दुर्गानगर निवासी आनंद शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी देहात संसार सिंह ने उनसे पूछताछ की।
पुलिस अफसरों ने बताया कि अमरोहा के थाना नौगवां सादात के गांव मुनव्वरपुर के निवासी राजवीर सिंह थाने के हल्का नंबर चार के प्रभारी थे। हेड कांस्टेबल रजनीश दिवाकर मूल रूप से एटा के थाना अलीगंज के गांव कालिंजर के निवासी थे। दोनों थाने की बैरक में रहते थे।