फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एनएचएआई ने मथुरा की कंपनी को दिया छह करोड़ का ठेका

एनएचएआई ने मथुरा की कंपनी को दिया छह करोड़ का ठेका

Sun, 02 Jun 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
एनएचएआई ने मथुरा की कंपनी को दिया छह करोड़ का ठेका
बरेली। अब जब बारिश सिर पर है तो लखनऊ हाईवे की मरम्मत की तैयारी शुरू हुई है। एनएचएआई ने इस काम का ठेका मथुरा की प्री-कंस्ट्रक्शन कंपनी को दे दिया है। अब इस कंपनी को केवल बैंक गारंटी जमा करने की औपचारिकता पूरी करनी है। हॉटमिक्स प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि सप्ताह भर में हाईवे की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। इसी कंपनी से सड़क सुरक्षा के काम भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे साल भर से बदहाल पड़ा है। अब तक अफसर बेपरवाह बैठे थे लेकिन अब बारिश नजदीक आई तब कहीं मरम्मत की तैयारी शुरू की गई। ऐसा ही पिछले साल भी हुआ था। इस हाईवे पर फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी सहित कई स्थानों पर स्थिति ज्यादा खराब है। फरीदपुर बाईपास पर फ्लाईओवर और एप्रोच रोड काफी टूट गई है। पिछली बारिश में यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गौसगंज के पास रोड का एक हिस्सा न बना होने से वहां एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी हाईवे की हालत पर चिंता जाहिर करते हुए इसे लेकर एनएचएआई के चेयरमैन से वार्ता की थी। इसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि स्थिति यही रही तो आने वाली बारिश में हाईवे की हालत बद से बदतर हो जाएगी। इससे हादसे का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। कमिश्नर की पैरवी के बाद एनएचएआई लखनऊ हेडक्वार्टर ने इस हाईवे की मरम्मत के लिए मथुरा की प्री-कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब साढ़े करोड़ रुपये का ठेका फाइनल कर दिया। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी को अब केवल बैंक की गारंटी जमा करने के साथ कुछ और औपचारिकताएं पूरी करनी है। हाईवे को सही करने के लिए हॉट मिक्स प्लांट लगाना शुरू कर दिया गया है। एक हफ्ते के अंदर हाईवे के टूटे हिस्से को सही करने और पैचवर्क का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ हाईवे पर खतरे वाले प्वाइंट पर रोड सेफ्टी के काम भी कराए जाएंगे। बारिश से पहले इस काम को पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन



कमिश्नर के आदेश पर भी फ्लाईओवर बंद नहीं
फरीदपुर बाईपास के फ्लाईओवर की जर्जर हालत को देखते हुए एनएचएआई ने इसे काफी पहले बंद कर दिया था लेकिन स्थानीय लोगों ने सीमेंट के डिवाइडर हटाकर इसे फिर खोल दिया। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। कमिश्नर ने बरेली और शाहजहांपुर के पुलिस अफसरों को बुलाकर इस फ्लाईओवर को बंद करने आदेश दिए थे लेकिन अब तक पुल पर ट्रैफिक बंद नहीं हुआ है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की मदद के बगैर यह मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे की मरम्मत कराने के लिए एक कंपनी को ठेका दे दिया गया है। एक हफ्ते में काम शुरू होने की उम्मीद है। मरम्मत के कामों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।
-एनपी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed