फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्नातक: दाखिले का एक और मौका, रजिस्ट्रेशन अब दस जून तक

स्नातक: दाखिले का एक और मौका, रजिस्ट्रेशन अब दस जून तक

Fri, 31 May 2019 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
स्नातक: दाखिले का एक और मौका, रजिस्ट्रेशन अब दस जून तक
बरेली। ग्रेजुएशन कक्षाओं में एडमिशन के लिए कम पंजीकरण होने के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। अब छात्र-छात्राएं दस जून तक पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आठ अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे। पहले इसकी अंतिम तिथि 24 मई थी। मगर इस तिथि तक एक लाख छात्र-छात्राओं ने ही पंजीकरण कराया जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक कॉलेजों में इन कोर्साें में 1,15,472 सीटें हैं। इस पर विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 30 मई कर दी। साथ ही डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर आवेदन बढ़वाने को कहा। मगर कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। बृहस्पतिवार 30 मई की शाम तक पंजीकरण की संख्या 1.40 लाख तक ही पहुंच सकी, जिनमें से फीस 1.25 लाख अभ्यर्थियों की ही जमा हुई। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 30 मई से बढ़ाकर दस जून तक कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि यह तिथि अंतिम बार बढ़ाई गई है। इसके बाद बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed