{"_id":"5cf04500bdec22077268b09d","slug":"155925022215-bareilly-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज के पूर्व छात्र प्रो. के. रत्नम बने आईसीएचआर के सदस्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज के पूर्व छात्र प्रो. के. रत्नम बने आईसीएचआर के सदस्य सचिव
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चित्रकला के विभागाध्यक्ष रहे कलाभूषण प्रो. एसबीएल सक्सेना के पुत्र प्रोफेसर के. रत्नम को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संस्था भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) में सदस्य सचिव बनाया गया है।
उन्होंने वर्ष 1982-1985 तक बरेली कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर के उपरांत कानपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1996 में डी. लिट की उपाधि प्राप्त की। प्रो. रत्नम जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में इतिहास अध्ययन मंडल के अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं राष्ट्रपति तथा राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न समितियों के सदस्य रहे हैं। वह वर्ष 2015 से 2019 तक आईसीएचआर के सदस्य भी रहे। प्रो. रत्नम के मार्गदर्शन में चार दर्जन से अधिक छात्रों ने पीएचडी और एम फिल की उपाधि प्राप्त की है। उनके सौ से अधिक शोध पत्र एवं आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। प्रोफेसर के. रत्नम की उपलब्धि पर बरेली कॉलेज के डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. एबी लखटकिया और डॉ. डीके सिंह आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो