फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रैंकिंग जारी होते ही निजी कॉलेजों ने बिछाया जाल

रैंकिंग जारी होते ही निजी कॉलेजों ने बिछाया जाल

Thu, 30 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
रैंकिंग जारी होते ही निजी कॉलेजों ने बिछाया जाल
बरेली। बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग जारी होते ही निजी कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं को फंसाने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। अगले सत्र से चार साल का बीएड होने की अफवाह फैलाकर इस सत्र में सारी सीटें भरने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार 5,66,399 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रदेश भर के 2447 बीएड कॉलेजों में 2,14,775 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में सारी सीटों का भर जाना लगभग तय है। अभ्यर्थियों में अगले साल से बीएड चार साल का होने की अफवाह से खलबली भी है। बताया जाता है कि अपने फायदे के लिए कुछ निजी कॉलेजों ने भ्रम पैदा कर दिया है कि आगे बीएड चार साल का होगा जबकि असल चार साल के जिस बीएड की बात हो रही है वह 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए होगा। यह सब जानते हुए भी अपने फायदे के लिए कॉलेज लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से उड़ाए अभ्यर्थियों के फोन नंबर
बीएड की काउंसलिंग की तारीख अभी तय नहीं है मगर निजी कॉलेजों ने साठगांठ से बीएड का फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए हैं। शुरुआत के दो-तीन हजार रैंक वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य छात्रों को कॉल करके अपने कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए लुभाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके लिए छात्रों को बीएड के बाद हर हाल में सरकारी नौकरी मिलने के सपने दिखाए जा रहे हैं। यह कॉलेज देहात क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हैं क्योंकि वहां के छात्र जानकारी के अभाव में आसानी से इनके चंगुल में आसानी से फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed