{"_id":"5ceee2b0bdec22072b5a6b2c","slug":"155915951918-bareilly-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम हंक्स को हराकर स्टेडियम थंडर्स फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम हंक्स को हराकर स्टेडियम थंडर्स फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम अंडर-14 प्रीमियर लीग में स्टेडियम थंडर्स ने स्टेडियम हंक्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पहला मैच स्टेडियम थंडर्स और स्टेडियम हंक्स में खेला गया। हंक्स ने टॉस जीत कर थंडर्स को पहले खेलने को कहा। थंडर्स ने छह विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में हंक्स के खिलाड़ी 24.5 ओवर में 122 रन ही बना सके। 17 रनों से मैच जीतकर थंडर्स ने फाइनल में प्रवेश पा लिया। विजेता टीम के अभिषेक प्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच स्टेडियम राइडर्स और स्टेडियम लाइंस में खेला गया। टॉस जीतकर लाइंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राइडर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में लाइंस की टीम 25 ओवर में मात्र 104 रन बना सकी। राइडर्स ने 61 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम के ओम नारायण शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग अमरीश शर्मा और उरुज खान, स्कोरिंग अभिषेक, अर्पित ने की। उप क्रीड़ाधिकारी फुटबाल प्रशिक्षक शमीम अहमद, मोनेंद्र श्रोतिया, राजीव सहानी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। गुरुवार को स्टेडियम चैंप्स और स्टेडियम लाइंस और दूसरा मैच स्टेडियम हंक्स और स्टेडियम किंग्स में होगा।