फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ईस्टर्न रेलवे की मैकेनिकल टीम करेगी कोच की टेक्निकल जांच

ईस्टर्न रेलवे की मैकेनिकल टीम करेगी कोच की टेक्निकल जांच

Wed, 29 May 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न रेलवे की मैकेनिकल टीम करेगी कोच की टेक्निकल जांच
ईस्टर्न रेलवे की मैकेनिकल टीम करेगी कोच की टेक्निकल जांच - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सियालदह एक्सप्रेस का पायदान टूटने और कोच फटने से रेलवे बोर्ड में हड़कंप मचा हुआ है। किसी भी अधिकारी को जवाब देते नहीं बन रहा। घटना की जांच करने के लिए पूर्व रेलवे (ईस्टर्न रेलवे) के मैकेनिकल अनुभाग की टीम बुधवार शाम तक हरदोई पहुंचेगी। टीम ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर पूर्व रेलवे के जीएम को देगी। जांच में कई जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस का पायदान टूटने और कोच फटने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। आखिर कमी कहां पर रह गई, क्या कोच की पीओएच (समय-समय पर मरम्मत) होनी थी। इन्हीं बिंदुओं की जांच करने के लिए पूर्व रेलवे के मैकेनिकल अनुभाग के आला अधिकारी कोलकाता से बुधवार शाम तक हरदोई स्टेशन पहुंचेंगे, जहां कोच खड़ा हुआ है। टेक्निकल जांच के बाद टीम जांच रिपोर्ट पूर्व रेलवे के जीएम को सौंपेगी, जिसके बाद कोलकाता वाशिंग लाइन के कोच एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) के सेक्शन इंजीनियर और स्टाफ गाज गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सियालदह एक्सप्रेस जम्मूतवी से 1986 किलोमीटर की दूरी तय करके शाम पौने चार बजे कोलकाता पहुंचकर अगले दिन दोपहर पौने 12 बजे जम्मूवती के लिए रवाना होती है। आखिर 20 घंटे रुकने के बाद भी सियालदह एक्सप्रेस का मेंटीनेंस ठीक से क्यों नहीं हो सका। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे बालामऊ के बघौली स्टेशन के पास कोच की वेल्डिंग टूटने से पायदान टूट गया, कोच भी कई जगह से फट गया। इसके बाद कोच में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने कॉशन पर चली ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका। यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करने के बाद हरदोई स्टेशन पर कोच काटकर अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त कोच हरदोई में खड़ा है। पूर्व रेलवे की मेकेनिकल टीम हरदोई पहुंचकर टेक्निकल जांच करेगी। टीम पूर्व रेलवे के अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
- तरुण प्रकाश, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed