{"_id":"5cec3fbbbdec22077d5bf75a","slug":"155898673119-bareilly-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि कार्यक्रम से इंकार पर संगठन व व्यापारी आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि कार्यक्रम से इंकार पर संगठन व व्यापारी आक्रोशित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली मंडल केमिस्ट एसोसिएशन वेलफेयर संस्था की एक सभा सोमवार को राजेश ओबराय के संस्थान पर हुई। जहां दवा व्यापारियों ने राजीव अरोड़ा के निधन की श्रद्धांजलि की रसीद काटने के बाद आयोजन की अनुमति से इंकार करने पर आक्रोश प्रकट किया। विजय बाटला ने कहा कि छह साल पहले भी आनंद आश्रम के प्रबंधक ने श्रद्धांजलि सभा की अनुमति नहीं दी थी।
उन्होंने प्रबंधक पर पंजाबी, सिंधी और खत्री समुदाय को मंदिर परिसर में रस्म उठाला, श्रद्धांजलि की इजाजत नहीं देने की बात कहने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित मामले में डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय किया। यहां किशोर खटवानी, अनुज गोयल, सतीश सेठी, विजय मूलचंदानी, रोहित सब्बरवाल मौजूद रहे। दूसरी ओर, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने आनंद आश्रम के इस रवैए को निंदनीय बताया है। ब्यूरो