फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम का कंप्यूटर सिस्टम भी बैठा, बिल-म्यूटेशन के काम रुके

नगर निगम का कंप्यूटर सिस्टम भी बैठा, बिल-म्यूटेशन के काम रुके

Tue, 28 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम का कंप्यूटर सिस्टम भी बैठा, बिल-म्यूटेशन के काम रुके
बरेली। नगर निगम का ‘सिस्टम’ बैठ गया है। कई महीनों से सैकड़ों करदाता बिलों के संशोधन और संपत्ति म्यूटेशन का काम ठप होने से परेशान हैं। भीषण गर्मी में लगातार चक्कर लगाने वालों का जब सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने नगर निगम में हंगामा किया। बताया गया कि कंप्यूटर सिस्टम खराब है, इसी वजह से यह परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम का कंप्यूटर सिस्टम चार माह से अस्तव्यस्त है, इसलिए करदाताओं के बिल संशोधन और म्यूटेशन के काम भी बंद है। करदाता बकाया जमा कराना चाहते हैं लेकिन तमाम बिलों में तकनीकी खामियां हैं। इन्हें संशोधित कराने निगम पहुंचो तो टरका दिया जाता है। बताया जाता है कि कंप्यूटर प्रणाली आगरा से जुड़ी है। सर्वर और संचार माध्यम में खराबी से काम नहीं हो पा रहा। यह जवाब चार महीनों से दिया जा रहा है। लोगों ने नगर आयुक्त सैमुअल पाल एन. से मुलाकात कर समस्या बताई तो उन्होंने जल्द सिस्टम में सुधार कराने का वादा किया लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। बिल संशोधन न होने से लोग आयकर रिटर्न भी नहीं भर पा रहे हैं। सोमवार को परेशान लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया। नगर आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं थे। लोगों ने बताया वे नगर आयुक्त से मिलकर अपनी बात कहना चाहते हैं, लेकिन वे मिलने से इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन


कंप्यूटर सिस्टम सही कराने का प्रयास हो रहा है। अभी सिर्फ बिल छप रहे हैं। संशोधन और दूसरे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही संबंधित फर्म की तकनीकी टीम फाल्ट दूर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललतेश सक्सेना, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed