फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एडीजी से मिलीं क्रिकेटर शमी की पत्नी बोलीं- एकपक्षीय जांच कर रही पुलिस

एडीजी से मिलीं क्रिकेटर शमी की पत्नी बोलीं- एकपक्षीय जांच कर रही पुलिस

Tue, 28 May 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
एडीजी से मिलीं क्रिकेटर शमी की पत्नी बोलीं- एकपक्षीय जांच कर रही पुलिस
बरेली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोमवार को एडीजी से मिलकर शिकायत की कि उनकी शिकायत पर एकपक्षीय जांच की गई है। पुलिस ने उनका पक्ष तक नहीं लिया। पिछले महीने हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार वालों के इशारे पर पुलिस पर ज्यादती करने और अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

हसीन जहां पिछले महीने शमी के घर अमरोहा के सहसपुर में आई थीं। उनका आरोप है कि शमी के घरवालों ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें घर से निकालने कोशिश की। रात में पुलिस उन्हें थाने ले आई जहां उन्हें काफी परेशान किया गया। हसीन अगले दिन यहां कर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के साथ यहां एडीजी अविनाश चंद्र से मिली थी और प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी। एडीजी ने सीओ मिलक को इस मामले की जांच सौंपी थी। सोमवार को हसीन जहां फिर फरहत नकवी के साथ एडीजी से मिलीं। फरहत ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जांच पूरी हो गई है। मगर इसमें हसीन का बयान नहीं लिया गया है लिहाजा यह जाहिर है कि पुलिस ने एकपक्षीय जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed