फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर दस मिनट पर शटडाउन से घंटों गुल रही बिजली

हर दस मिनट पर शटडाउन से घंटों गुल रही बिजली

Mon, 01 Jul 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
हर दस मिनट पर शटडाउन से घंटों गुल रही बिजली
बरेली। हर दस-पांच मिनट पर उपकेंद्रों से कर्मचारी शटडाउन ले रहे हैं। उमस और गर्मी से प्रभावित लोग कर्मचारियों की इस मनमानी से परेशान हैं। लॉग बुक पर ब्योरा दर्ज न किए जाने से उपकेंद्र प्रभारी भी अनजान रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले माह से लगातार ज्यादातर पोषक लाइनों और इलाकों में लगातार ट्रिपिंग हो रही है। फाल्ट दूर करने के नाम पर हर पांच-दस मिनट में पूरा फीडर बंद कर दिया जाता है, इससे लोग परेशान होने के साथ ही उनके घरों के उपकरण भी खराब होने लगे हैं। बार-बार बिजली गुल होने से घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज की कोल्ड चेन भी टूट रही है, इससे उसमें खानपान का सामान भी खराब हो जाता है। इसकी लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। बिजली गुल होने की जानकारी जब उपकेंद्र के जेई से मालूम की जाती है तो पता चलता है कि उपकेंद्र से शटडाउन लेने का कोई रिकार्ड नहीं है। बताया जाता है कि बार-बार शटडाउन लेने के पीछे कोई साजिश है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो जाए।
विज्ञापन


चेयरमैन की बैठक में भी उठा था मामला
पिछले दिनों पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार जब विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे तभी सार्वजनिक उपक्रम व निगम के संयुक्त समिति सदस्यों ने भी बरेली समेत कई शहर में बार-बार सप्लाई गुल होने का मामला उठाया था। इस पर अध्यक्ष ने सख्त हिदायत दी कि लाइनों पर आने वाले पेड़ों की छंटाई करा दी जाए, क्योंकि बारिश में ट्रिपिंग और बढ़ेगी। चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना ने सभी अफसरों से कहा कि यह मनमानी कतई नहीं चलेगी। अधीक्षण अभियंता शहर एनके मिश्रा ने संबंधित एक्सईएन से कहा कि हर दिन पांच-दस मिनट पर लिए जाने वाले शटडाउन पर रोक लगाएं और मनमानी में शामिल स्टाफ पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed