{"_id":"5ce709d1bdec22075c117791","slug":"15586452525-bareilly-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराया भगवा परचम तो मई में हो गई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराया भगवा परचम तो मई में हो गई दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा धमाकेदार जीत से मोदी समर्थक खुशी में झूम उठे। शहर में दोपहर बाद से ही जगह-जगह आतिशबाजी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। मोदी की जीत की खुशी में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं।
चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ होने पर शाम करीब चार बजे से मोदी समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। देर शाम बरेली से भाजपा सांसद संतोष गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप के जीतने की खबर फैलने समूचे शहर में आतिशबाजी तेज हो गई। सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, किला, साहूकारा, भूड़, प्रेमनगर, कटरा चांद खां, राजेंद्र नगर, पवन विहार, ग्रीन पार्क कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी हरूनगला सुरेश शर्मा नगर महानगर आदि इलाके में खूब आतिशबाजी की गई। रोडवेज वर्कशॉप के पीछे आजाद नगर स्थित इलावांस वाली माता मंदिर के सामने दिनेश गुप्ता ने भाजपा सांसद संतोष गंगवार के जीतने पर लड्डू बांटे। इसमें सहयोग डॉ. सुभाषचंद्र गुप्ता, पंडित विजय विंजोला, राजेश शर्मा सुरेंद्र कुमार गुप्ता का रहा है। कटरा चांद खां में मोदी समर्थकों ने टी स्टॉल लगाकर लोगों को चाय बांटी। इसमें प्रेमशंकर राठौर, रामचंद्र राठौर, सुनील गुप्ता, लालता प्रसाद मौर्या, लक्ष्मी राठौर आदि रहे।