{"_id":"5ce709cebdec22077e09c048","slug":"155864524819-bareilly-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों का माहौल बयां कर रहा था सूरत-ए-हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों का माहौल बयां कर रहा था सूरत-ए-हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कौन बनाएगा सरकार. किसकी होगी जीत और किसकी हार... इसका अंदाजा पार्टी कार्यालयों माहौल से साफ नजर आ रहा था। बरेली लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख तीनों प्रत्याशी मतगणना स्थल पर जीत की आस लगाए थेे तो उनके पार्टी कार्यालय पर अलग ही नजारा था। बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही लोगों का तांता था जबकि सपा और कांग्रेस कार्यालय पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए।
भाजपा: जश्न की थी तैयारी
सवा बारह बजे बीजेपी के भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोग चुनावी रुझान के ताजा आंकड़ों पर नजर गड़ाए थे। तो कुछ समर्थक फोन से काउंटिंग एजेंट्स से वोट की गिनती का गुणा भाग लगा रहे थे। जीत का बढ़ता आंकड़ा देख लोगों का जोश बढ़ रहा था।
सपा: पसरा रहा सन्नाटा
सवा तीन बजे मिशन कंपाउंड स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सुबह 7 बजे तक लोग जुटे, लेकिन वे सब मतगणना स्थल रवाना हो गए। जिसके बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। एक कर्मचारी पार्टी कार्यालय पर पहुंचने वाले की आवभगत के लिए मौजूद था।
विज्ञापन
कांग्रेस: वाहनों की लंबी कतार
साढ़े तीन बजे कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भी सन्नाटा छाया हुआ था। काउंटिंग स्थल की ओर रवाना होने के बाद कार्यालय पर सिर्फ गार्ड की मौजूदगी रही। उसने बताया कि सभी वाहन खड़ा कर मतगणना स्थल रवाना हो गए हैं। जो देर शाम वापस आएंगे।