फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आ गई फैसले की घड़ी... प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

आ गई फैसले की घड़ी... प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

Thu, 23 May 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आ गई फैसले की घड़ी... प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं
बरेली। लोकसभा चुनाव के फैसले की घड़ी नजदीक आ गई। दोनों लोकसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह आठ बजे परसाखेड़ा एफसीआई गोदाम परिसर में शुरू होगी। इन सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतदाताओं और प्रत्याशियों को फैसले के लिए एक महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा। फैसले की घड़ी नजदीक आते देख प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। बरेली से 16 और आंवला से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने भी कहीं-कहीं मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है। सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना नतीजों के बाद बरेली से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन में से कोई एक दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं आवंला में भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बसपा-सपा गठबंधन रुचिवीरा और कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह के बीच त्रिकोणीय संघर्ष था। इनमें से किसी एक के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। 23 अप्रैल को बरेली में 61.10 और आंवला में 58.92 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन


बरेली लोकसभा में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से यह वोटिंग थी-
विधानसभा का नाम वोट प्रतिशत
शहर 55.46
कैंट 52.15
नवाबगंज 66.10
भोजीपुरा 66.00
मीरगंज 65.30
कुल वोटिंग 61.10

आंवला लोकसभा में विधानसभा क्षेत्रवार वोटिंग के आंकड़े
विधानसभा का नाम वोट प्रतिशत
शेखूपुर 56.43
दातागंज 56.26
फरीदपुर 62.00
बिथरी चैनपुर 60.20
आंवला 59.71
कुल वोटिंग 58.92

बरेली लोकसभा क्षेत्र में कुल प्रत्याशी:-
संतोष कुमार गंगवार- भाजपा, प्रवीण सिंह ऐरन -कांग्रेस, भगवतसरन गंगवार-सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, समन ताहिर-प्रगतिशील सपा, सतीश कुमार-कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जगपाल सिंह यादव-अखंड समाज पार्टी, मनोज विकट-बहुजन न्याय दल, यतेंद्र सिंह-बहुजन सम्यक पार्टी मिशन, रहीस मियां-वंचित समाज इंसाफ पार्टी, राबिया अख्तर -खुसरो सेना, लईक अहमद मंसूरी- नैतिक पार्टी, ऊषा अग्रवाल-निर्दलीय, जावेद खा- निर्दलीय, नितिन मोहन -निर्दलीय, राकेश अग्रवाल- निर्दलीय, सैयद राशिद अली- निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला लोकसभा क्षेत्र में कुल प्रत्याशी
धर्मेँद्र कश्यप- भाजपा, रुचिवीरा- सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, सर्वराज सिंह- कांग्रेस, मोहम्मद अतीक -नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी, इरशाद अली- अंसारी वंचित समाज इंसाफ पार्टी, ऋषिपाल- जनशक्ति एकता पार्टी, दिनेश कुमार- हिंदुस्तान निर्माण दल, धर्मेंद्र कुमार- शिवसेना, प्रमोद कुमार यादव -भारतीय कृषक दल, प्रीति कश्यप - राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी, रामफल शाक्य -बहुजन मुक्ति पार्टी, सुनील कुमार- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लक्ष्मी- निर्दलीय, हेमेद्र पाल सिंह- निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed