{"_id":"5ce30d66bdec2207744143a4","slug":"155838402612-bareilly-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)। नेशनल हाईवे पर सीबीगंज इलाके में जौहरपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक रामपुर जिले का रहने वाला था। वह हेलमेट नही लगाए था।
सड़क हादसा सोमवार दिन में 11 बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय आसिफ अली और उसका भाई रिजवान यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती मौसी रेशमा को देखने आए थे। मौसी को देखने के बाद आसिफ और रिजवान घर लौट रहे थे। बाइक आसिफ चल रहा था। सीबीगंज थाना क्षेत्र में जौहरपुर के पास उनकी बाइक में सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें आसिफ और उसका भाई रिजवान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल ले गई। जहां आसिफ को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। खबर मिलने पर उसके परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बाइक चलाते समय आसिफ हेलमेट नहीं लगाए था। आसिफ दिल्ली की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था।