फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिग्रही योग के शुभ संयोग में बड़ा मंगल आज

त्रिग्रही योग के शुभ संयोग में बड़ा मंगल आज

Tue, 21 May 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
त्रिग्रही योग के शुभ संयोग में बड़ा मंगल आज
बरेली। जेष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल आज सिद्धि योग से शुरू हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक नक्षत्र ज्योतिष के अनुसार 27 योगों में सिद्धि योग का महत्व सर्वाधिक होता है। इस योग में किया गया दान, पूर्ण व्रत, उपवास और भंडारा आदि का कई गुना फल प्राप्त होता है। विधि विधान से हनुमान जी का पूजन करने पर मनोकामना सिद्ध होती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि पहले बड़े मंगल पर ही चंद्र, शनि और केतु बृहस्पति ग्रह की राशि धनु में बैठकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। ऐसे में इस पर्व की महत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि ये संयोग दुख और रोग निवारण माना जाता है। उन्होंने उपासकों को दिन भर तक प्रभावी रहने वाले इस संयोग में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए दान, पुण्य, पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने का सुझाव दिया है। बताया कि जो भक्त बीमारी से ग्रसित हों, घर में मांगलिक कार्य रुका हो, मंगल-शनि ग्रह से पीड़ित हों, ऐसे जातक इस दिन प्याऊ और भंडारा कराकर अपने कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। उपवास कर हनुमान जी की पूजा, सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन कर खोया हुआ वैभव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


शहर में होंगे विविध आयोजन
बड़े मंगल के पहले दिन शहर में धार्मिक और सामाजिक समितियों की ओर से प्याऊ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, अलखनाथ स्थित हनुमान मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी को महाभोग लगाकर, भव्य श्रृंगार किया जाएगा। पं. घनश्याम जोशी ने बताया कि सुबह हनुमान दरबार में भजन कीर्तन का आयोजन और शाम को महाआरती का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed