फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार से मजदूर की मौत

हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार से मजदूर की मौत

Mon, 02 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार से मजदूर की मौत
भोजीपुरा। गन्ने के खेत में टूटे पड़े हाईटेशन लाइन के तार की चपेट में आकर मजदूर बांधूराम कश्यप (48 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार करीब तीन बजे हुई घटना का घरवालों को खोजबीन के दौरान करीब रात आठ बजे पता चला। पुलिस ने रविवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी बांधूराम कश्यप शनिवार को दिन में तीन बजे छाता लेकर मजदूरी करने जा रहे थे। गांव के सुभाष के गन्ने के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। बांधूराम का पैर तार पर पड़ गया, जिससे उसका बायां पैर बुरी तरह झुलस गया और बांधूराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि उन लोगों को घटना पता नहीं चला। जब बांधूराम शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों व गांव वालों की मदद से जंगल में खोजबीन की तो रात में आठ बजे सुभाष के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। शव देखकर घरवालों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। सूचना पर भोजीपुरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसआरएमएस की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि सुभाष के गन्ने के खेत में पिछले तीन दिन से तार टूटा पड़ा था। सूचना के बाद भी तार को जोड़ने की बिजली विभाग ने कोई मशक्कत तक नहीं की। पूर्व प्रधान तौफीक अहमद अंसारी का आरोप है बिजली कर्मचारी तार जोड़ने के पैसे मांगते हैं। पैसे न दो तो तार तभी जुड़ेगा जब कोई हादसा हो जाएगा। यहां बता दें कि 29 अप्रैल को भी घास काटने के दौरान करंट से दो महिलाओं की जाटवपुर के सिहाड़ा जंगल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed