फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्वॉयज में केवी एनईआर और गर्ल्स में बीबीएल बना चैंपियन

ब्वॉयज में केवी एनईआर और गर्ल्स में बीबीएल बना चैंपियन

Tue, 30 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
ब्वॉयज में केवी एनईआर और गर्ल्स में बीबीएल बना चैंपियन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में खेली जा रही 11वीं श्री वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीनियर ब्वॉयज में केवी एनईआर जूनियर वर्ग में बीबीएल अलखनाथ चैंपियन बने। वहीं गर्ल्स में भी बीबीएल ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। आरएसओ विजय कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले गए। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और केवी एनईआर की भिड़ंत हुई। केवी एनईआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। बालिका वर्ग का फाइनल बीबीएल अलखनाथ और बिशप चाइल्ड केयर के बीच हुआ। इसमें बीबीएल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर 3-1 से जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग का फाइनल बीबीएल अलखनाथ और पद्मावती एकेडमी के बीच हुआ। इसमें भी बीबीएल की टीम ने बाजी मारी और मुकाबला 2-0 से जीता। सीनियर बालक वर्ग में रितेश कुमार और जूनियर वर्ग में उमम मिर्जा तथा बालिका वर्ग में विदुषी सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समापन पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की निदेशिका राधा सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल, एकेडमिक डायरेक्टर रणवीर सिंह रावत, प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed