फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारात की बसों को नहीं रोकेगी पुलिस

बारात की बसों को नहीं रोकेगी पुलिस

Mon, 22 Apr 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बारात की बसों को नहीं रोकेगी पुलिस
बरेली। 22 और 23 अप्रैल को सहालग हैं और 23 को ही वोट पड़ने हैं। मतदान की वजह से दोनों दिन वाहनों की सख्ती से चेकिंग भी की जाएगी। इसे देखते हुए इन दोनों ही दिनों में जिनके घरों में वैवाहिक कार्यक्रम हैं। जिन्हें बरात ले जानी हैं, उनकी चिंता बढ़ी हुई है। उन्हें डर है कि जिले के बार्डर में आते-जाते वक्त हीं बसों को पुलिस रोक न ले। इसे लेकर कई दिन से लोग अधिकारियों से मिलकर यह दिक्कत बयां कर रहे हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले से डीएम और एसएसपी को अवगत कराते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं कि नियमानुसार चेकिंग के बाद इन बरात की बसों के आवागमन को न रोका जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों के पास कई दिनों से ऐसे मामले आ रहे हैं। रविवार को कालीबाड़ी के रहने वाले नीलेश कुमार की बेटी की शादी 22 अप्रैल को मैनपुरी में होनी है। विवाह कार्यक्रम के बाद उन्हें 23 अप्रैल को मतदान के दिन वापस बरेली आना है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के सामने यह परेशानी बयां की कि वापस आते वक्त कहीं जिले की सीमा पर उनकी बस को कहीं रोक न लिया जाया। सिटी मजिस्ट्रेट के पास इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें लोगों के घरों में 23 अप्रैल को ही शादी है और उन्हें किसी दूसरे जिले में जाना है। इसे देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं कि वे जिले की सीमा पर बरात बसों के आवागमन को बगैर किसी कारण के न बाधित करें। ऐसे मामलों में जनता का सहयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed