{"_id":"5ca27320bdec22144002ec2d","slug":"151554150176-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हित चिंतक बनकर करें हितों की रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हित चिंतक बनकर करें हितों की रक्षा
विज्ञापन
बरेली। विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय संयोजिका मीनाक्षी ताई सोमवार को बरेली में मौजूद रहीं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की महानगर संयोजिका डॉ. मनु नीरज के आवास पर संगठन की महिलाओं से वार्ता की। मीनाक्षी ताई ने बताया कि देश भर में परिषद के बैनर तले बैठकों का दौर जारी है, जिसके जरिए हित चिंतक लोगों से मुलाकात कर उनके हितों की रक्षा का सुझाव देने समेत सहयोग कर रहे हैं।
कहा, अब तक देश में साढ़े पांच लाख से अधिक हित चिंतक बन चुके हैं, जिन्हें फॉलो करना है। बताया कि समितियों में अध्यक्ष पद नहीं होता दायित्व होता है। 18 से 35 वर्ष की महिला दुर्गा वाहिनी और उससे ऊपर आयुवर्ग की महिला मातृशक्ति में कार्य करती है। दोनों ही विश्व हिंदू परिषद की शाखा है। बताया कि बच्चों को संस्कारी बनाने में माता का अहम रोल होता है। उन्होंने छह अप्रैल को राम उत्सव, 13 को सीता माता उत्सव मनाने को कहा। इस दौरान कासगंज से आयी ब्रज प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका शशि बाला ने धर्म पर विचार रखे। मनु नीरज ने स्वागत और सभा का संचालन किया। यहां साधना सिंह, राधा गुप्ता, ज्योति सक्सेना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।